[ad_1]
गुम है किसी के प्यार में सीरियल में अब तक आपने देखा कि सवि की मदद से साटम सर का घोटाला पकड़ा जाएगा। टीचर की राव साहब के सामने पेशी होगी। राव साहब बुरी तरह गुस्सा करेंगे। वह राव साहब से कहेगा कि मां बीमार थी इसलिए पैसे लिए। उन्हें 40 लाख रुपये की जरूरत थी। ईशान बोलेगा कि उसे लोन लेना चाहिए था या कॉलेज को बताना चाहिए था।
राव साहब बोलेंगे कि साटम के साथ जितने लोग मिले हैं, सबको नौकरी से निकाला जाए। साटम माफी मांगेगा। यशवंत निशिकांत को नाकारा बोलेगा। कहेगा कि वह भाई न होता तो साटम के साथ उसे भी निकाल देता। बोलेगा कि किस मुंह से वह मेडिकल कॉलेज संभालेगा। यशवंत बोलेगा कि ईशान अपनी बीवी को समझा दे कि कैसे भी ये बात मीडिया तक ना जाए। घर पर खुशी का माहौल है, घर तक भी ये बात नहीं पहुंचनी चाहिए।
ईशान सारे बच्चों को आश्वासन देगा कि जल्दी रिसीट मिल जाएगी। वह रिक्वेस्ट करेगा कि जो हुआ उसे भूल जाएं और परीक्षा पर फोकस करे। ईशान सवि से बात करना चाहेगा। सवि उससे बहस करेगी। वह वॉशरूम में जाएगी। ईशान बिना ध्यान दिए उसके पीछे चला जाएगा। वह लेडीज वॉशरूम में उससे बहस करता रहेगा। बाहर स्टूडेंट्स गॉसिप करने लगेंगे कि अंदर रोमांस चल रहा होगा। ईशान बोलेगा कि घर पर मेहंदी का फंक्शन है। ये सारी बातें घर पर ले जाकर सबका मूड न खराब करे।
ईशान को अहसास होगा कि वह लेडीज वॉशरूम में है। ये तो फीस स्कैम से बड़ा स्कैम बन जाएगा। वह बाहर निकलेगा तो सारे स्टूडेंट्स खड़े होंगे। ईशान बाहर निकलेगा तो स्टूडेंट्स गॉसिप करेंगे कि पैचअप हो गया है। ईशान सवि से कहेगा कि उसे बहुत शरम आ रही है, ये लोग पता नहीं क्या समझ रहे होंगे।
घर पर मेहंदी का फंक्शन होगा। मुकुल मामा और मामी रंग जमाएंगे। राव साहब अपने और सुरेखा के रिश्ते पर कुछ लाइन्स बोलेंगे। अन्वी की तबीयत खराब होगी। वह फंक्शन में नहीं जाएगी। उसके साथ अस्मिता और सवि भी होंगे। मुकुल मामा कमरे में आएंगे तो अन्वी और डर जाएगी। वह अन्वी को टच करने लगेंगे वह पीछे हटेगी।
[ad_2]
Source link
Copyright By @Inshort24 - 2024
BACK TO TOP