March 19th, 2024

World Oral Health Day 2024: Tips for maintaining oral health for pregnant mothers and kids

  • 27

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Tips for Good Oral Health During Pregnancy: दुनियाभर में हर साल ओरल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्धेश्य से 20 मार्च को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। ओरल हेल्थ के प्रति लापरवाही बरतने पर शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। बता दें, हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के लिए एक नई थीम रखी गई है। इस साल विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम ‘एक खुश मुंह एक खुश शरीर है’ ‘A Happy Mouth is A Happy Body’ रखी गई है। स्माइल ट्रेन इंडिया की एमडीएस ऑर्थोडॉन्टिस्ट, डॉ. रेनू परमार विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस की इस साल की थीम पर बात करते हुए कहती हैं कि ओरल हाइजीन सिर्फ दांतो से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए जरूरी नहीं है बल्कि ऐसा ना करने पर इसका बुरा असर शरीर के बाकी हिस्सों पर भी पड़ने लगता है। 

सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन  (सीडीसी) के अनुसार, खराब मौखिक स्वास्थ्य अक्सर मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ होता है। ऐसी स्थिति में, गर्भवती महिलाओं को ओरल हाइजीन मेंटेन रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान मौखिक स्वास्थ्य मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए ओरल हेल्थ का महत्व-

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला के शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के कारण उसे मौखिक समस्याओं का खतरा अधिक बना रहता है, जिसमें मसूड़ों की बीमारी, सूजन और दांतों में सड़न हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान खराब ओरल हाइजीन को गर्भावस्था के प्रतिकूल परिणामों से भी जोड़ा गया है।  जिसमें बच्चे का समय से पहले जन्म, जन्म के समय कम वजन और प्रीक्लेम्पसिया जैसी परिस्थिति शामिल हैं, जो मां की जान को भी खतरे में डाल सकता है। इसके अतिरिक्त, दातों में अनुपचारित संक्रमण संभावित रूप से शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है, जिससे मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

ओरल हाइजीन अच्छी बनाए रखने के लिए टिप्‍स-

-प्लाक और दांतों के बीच फंसे हुए भोजन को हटाने के लिए अपने दांतों को दिन में कम से कम दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट और फ्लॉस से ब्रश करें।

-गर्भवती माताओं को धूम्रपान और शराब का सेवन छोड़ देना चाहिए। इससे मसूड़ों की बीमारी और अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

-मौखिक स्वच्छता को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। इसे बनाए रखने के लिए व्यक्ति को अधिक मीठे पेय पदार्थों और जंक फूड का सेवन बंद या सीमित कर देना चाहिए। 

– ओरल हाइजीन अच्छी बनाए रखने के लिए फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद और लीन प्रोटीन जैसे पौष्टिक भोजन का चुनाव करना चाहिए।

[ad_2]

Source link

Prev Post

Imlie Serial Complete Star Cast Changed Except Adrija Roy and Sai Ketan Rao Know Abuot New Entry Imlie Serial: इन 2 को छोड़कर बदली जाएगी पूरी स्टार कास्ट, जानिए अब कौन करेगा ये पॉपुलर रोल?

Next Post

Mukesh Khanna slammed Ekta Kapoor You have destroyed Mahabharat 'तुमने तो महाभारत का सत्यानाश कर दिया', एकता कपूर पर भड़के मुकेश खन्ना; कपिल शर्मा को भी नहीं बख्शा Bollywood News

Build your website & grow your business

Purchase

BACK TO TOP