[ad_1]
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो के जरिए मेकर्स ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दर्शकों को नए अरमान और नई रूही से रूबरू कराने की कोशिश की है। प्रोमो की शुरुआत में रूही पौद्दार का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस गर्विता साधवानी की एंट्री होती है। गर्विता हाथ में पूजा की थाली लेकर आती है और अरमान पौद्दार उर्फ रोहित पुरोहित का हाथ पकड़ती है। वह उसे झूले पर बैठा देती है। इसके बाद बैकग्राउंड में होली का गाना बजना शुरू होता है।
रूही, अरमान के साथ फूलों की होली खेलती है। वह उसके माथे पर तिलक लगाती है, पैरों में रंग लगाती है और फिर उसकी आरती उतारती है। अरमान झूले से उठता है और रूही को अपने साथ ले जाता है। वह उसके साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में होली खेलता है। इतना ही नहीं, वह रूही के गाल पर किस भी करता है। लोग रूही और अरमान का रोमांटिक प्रोमो देखकर हैरान रह गए हैं।
एक यूजर ने प्रोमो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये कोई और ही शो लग रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे कम से कम इनके रिश्ता का ही ख्याल रख लेते। ये क्या दिखा रहे हो?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मान लिया कि एक्टर बदल गए हैं, लेकिन सीरियल और उनके बीच का रिश्ता तो पुराना वाला ही है न। ऑडियंस को आप ये क्या दिखा रहे हो?’ यहां देखिए प्रोमो।
[ad_2]
Source link
Copyright By @Inshort24 - 2024
BACK TO TOP