April 24th, 2024

गर्मी की वजह से आंखों में हो रही है जलन, आराम पाने के लिए अपनाएं ये तरीकेEyes are getting irritated due to heat, adopt these methods to get relief

  • 44

आंखों में जलन का कारण

गर्मियों में आंखों की जलन समस्या बन जाती है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो निम्नलिखित घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। गर्मियों में आंखों से बार-बार पानी आने की शिकायत कई लोगों को होती है। ऐसा सूर्य के सीधे संपर्क और अत्यधिक गर्मी के कारण आंखों की आंसू फिल्म वाष्पित हो जाने के कारण होता है। अगर आप भी आंखों से पानी आने और जलन होने से परेशान हैं तो ये टिप्स आपके बड़े ही काम के हैं। गर्मी का मौसम आते ही परेशानियां भी खुद-ब-खुद चली आती हैं। दिन भर एसी के सामने से उठने का मन नहीं होता है। लेकिन बिना घर से बाहर निकले भी काम कहां चलने वाला है। अब ऐसे में लोग बॉडी को ठंडा रखने वाला पाउडर छिड़ककर निकल जाते हैं। लेकिन आंखों के लिए कोई विशेष उपाय नहीं करते हैं। जिससे चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप झेल रहे आंखों से बार-बार पानी का आना, जलन होना, दर्द होने जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। और हमें पता भी नहीं चलता की ये परेशानी की वजह हम खुद हैं। आपको बता दें सूरज की रोशनी को बिना किसी अवरोध के 100 सेकेंड तक देखने से आंखों की रोशनी जा सकती है। ऐसे में गर्मी में सूर्य की किरणें बहुत तेज होती है इसलिए आंखों को सुरक्षित रखने के लिए चश्मा पहनने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के दौरान आंखों की देखभाल व्यवस्था का पालन करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सूर्य के सीधे संपर्क और अत्यधिक गर्मी के कारण हमारी आंखों की आंसू फिल्म वाष्पित हो जाती है। गर्मियों में अपनी आंखों को तेज गर्मी की लहरों से बचाने के लिए आज हम आपके लिए कारगर टिप्स लेकर आए हैं। आइए जानते हैं-

आंखों को पानी से धोने के साथ, ये उपाय भी आवश्यक हैं।

 सफाई के लिए दिन में 3-4 बार साफ और ठंडे पानी से आंखों को धोने की सलाह दी जाती है। लेकिन सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं होता। इसके अलावा कुछ बचाव की भी जरूरत होती है, जैसे कि बाहर निकलते समय काले शीशे वाले चश्मे पहनना, ज्यादा धूल गंदगी वाले जगहों पर जाने से बचना आदि।

आवश्यकता है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन अनिवार्य है। चूंकि गर्मियों में हमारी आंखों कीआंसू फिल्म अक्सर वाष्पित हो जाती है, इसलिए अधिक पानी पीने से आपके शरीर को स्वस्थ मात्रा में आंसू बनाने में मदद मिल सकती है।

जब आप चेहरे पर सनस्क्रीम लगाते हैं, तो ध्यान दें।

सनस्क्रीम में  ज्यादा मात्रा में SPF (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) होता है। इसके आंखों में चले जाने पर परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी से इसका उपयोग करें। तेज धूप से बचें। गर्मियों में सूरज की किरणें आमतौर पर ज्यादा तेज होती हैं, जिससे इसके डाएरेक्ट संपर्क में आने वाले शरीर के हिस्से प्रभावित होने लगते हैं। स्किन के साथ आंखों पर भी इसका असर दिखने लगता है, इसलिए जितना हो सके उतना धूप में निकलने से बचें। इसके अलावा, जब भी बाहर जाएं, अपने साथ आंखों के पास के पसीने को पोछने के लिए एक साफ कपड़ा जरूर रखें। बार-बार हाथ को चेहरे से न लगाएं। दिनभर न जाने हमारे हाथ कितने ही चीजों को टच करते हैं, जिसपर कई तरह के किटाणु हो सकते हैं।

ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हाथों को बिना धोएं चेहरे और आंखों पर न लगाएं। नियमित चेकअप जरूरी है। नियमित चेकअप आपकों भविष्य में होने वाली कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा सकती है। जब बात आंख जैसे संवेदनशील अंगों की हो तो बिल्कुल भी कौताही नहीं बरतनी चाहिए। ऐसे में गर्मियां आने से पहले ही नेत्र रोग विशेषज्ञ (ऑफ़्थैलमोलॉजिस्ट) से इसकी जांच करा लेना एक अच्छा फैसला हो सकता है।

आंखों में जलन के कारण:  Causes of eye irritation:

 आंखों में जलन और लाली न सिर्फ धूल मिट्टी घुसने से होती है, बल्कि गर्मियों में ये परेशानी बढ़ने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। हालांकि आंखों में जलन के घरेलू उपाय मौजूद हैं, जैसे कि कंप्रेस और आई ड्रॉप, जो लक्षणों को कम कर सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है कि आपने कोई नुस्खा अपनाया और जलन कुछ घंटों के भीतर दूर हो गई। आंखों में जलन कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। आपको आई इंफेक्शन हो सकता है, आंख के आसपास इंफेक्शन हो सकता है, या पुरानी कंडिशन हो सकती है जो आंख में जलन का कारण बनती है। अगर आप भी गर्मियों में आंखों में जलन की समस्या झेल रहे हैं तो यहां इसके कारण और घरेलू उपाय बताए गए हैं।

आंखों की जलन को शांत करने के लिए घरेलू उपाय

  1. ठंडा कंप्रेस: आंखों की जलन और खुजली को कम करने में कोल्ड कंप्रेस मददगार हो सकता है। एक बर्फ के पानी के छींटे आंखों के उपर और चारों ओर लगाएं, फिर कुछ मिनटों तक आंखें बंद रखें।
  2. खीरे के टुकड़े: खीरे के स्लाइस भी आंखों की जलन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। खीरे के टुकड़ों को बर्फ के पानी में ठंडा करें और फिर उन्हें आंखों पर रखें।
  3. चाय बैग्स: चाय के बैग में मौजूद टैनिक एसिड आंखों की जलन को कम करने में सहायक हो सकता है। ठंडे टी बैग्स को आंखों पर रखें और थोड़ी देर तक छोड़ें।
  4. ठंडी चम्मच: ठंडे मेटल के चम्मच को आंखों के आसपास रखने से भी राहत मिल सकती है। चम्मच को बर्फ के पानी में रखें और फिर आंखों पर लगाएं।

    ध्यान दें: यह सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    Prev Post

    श्रेयस अय्यर ने बताया कोलकाता नाइट राइडर्स की हार का कारण, बोले- सोचा नहीं था कि हम इस स्थिति में आएंगे

    Next Post

    आलिया भट्ट: ऋषि कपूर के परिवार में रिश्तों की तारीफ, रिद्धिमा कपूर द्वारा समीक्षित Alia Bhatt: An appreciation of the relationships in Rishi Kapoor's family, Reviewed by Riddhima Kapoor

    Build your website & grow your business

    Purchase

    BACK TO TOP