April 16th, 2024

Ram Navami 2024 Rangoli Designs: simple and beautiful rangoli designs to decorate your home rangoli pics

  • 28

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Ram Navami 2024 Rangoli Designs: घर पर शादी हो या कोई तीज-त्योहार, हिंदू धर्म में हर शुभ अवसर पर घर के आंगन में रंगोली बनाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है। देशभर में 17 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का जन्‍म हुआ था। ऐसे में रामनवमी के दिन भगवान श्री राम का स्वागत करने के लिए कई लोग अपने घर के आंगन में अलग-अलग तरह के रंगोली डिजाइन बनाते हैं। अगर आप भी भगवान श्री राम का स्वागत करने के लिए रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो 10 मिनट में वाले ये रंगोली डिजाइन बनाकर दोस्तों और परिजनों से वाहवाही लूट सकती हैं। 

श्री राम के साथ माता सीता की झलक-

रंगोली के इस डिजाइन में भगवान श्री राम के साथ माता सीता की भी झलक मनभावन लग रही है रंगोली के इस डिजाइन को आप अपने मेन गेट पर बना सकते हैं।

राम मंदिर रंगोली डिजाइन-

राम मंदिर का ये रंगोली डिजाइन घर के आंगन में बनाने के लिए सबसे पहले आप चॉक और स्केल की मदद से पहले ही रेखाएं खींच लें। उसके बाद इस रंगोली में अपनी पसंद के रंग भर लें। 

राम परिवार रंगोली डिजाइन-

इस रंगोली में आप श्रीराम भगवान, माता सीता और लक्ष्मण जी की छवि को भी उतार सकते हैं। इस रंगोली में अयोध्या नगरी में बने श्री राम का मंदिर भी नजर आ रहा है। 

चॉक से जमीन पर बनाएं रंगोली डिजाइन-

रंगोली के ये आसान डिजाइन बनाने के लिए आपको एक बोतल और चॉक की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले रंगोली बनाने के लिए आप एक चॉक की मदद से जमीन पर रंगोली डिजाइन बना लें। इसके बाद उस रंगोली में रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल करें। बोतल से रंग भरने पर यह फैलता नहीं है और जल्दी बन जाता है।  

 

[ad_2]

Source link

Prev Post

Should Dinesh Karthik get a place in the T20 World Cup squad Ambati Rayudu and Irfan Pathan Views on this - Dinesh Karthik को क्या टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मिलनी चाहिए जगह? आपस में भिड़े अंबाती रायुडू और इरफान पठान, Cricket News

Next Post

IPL 2024 MI vs CSK When Suresh Raina extended his hand after seeing MS Dhoni limping - एमएस धोनी को लंगड़ाता देख जब सुरेश रैना ने बढ़ाया हाथ, ये वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा, Cricket News

Build your website & grow your business

Purchase

BACK TO TOP